Giloy Ayurvedic Benefits : गिलोय एक ही ऐसी बेल है, जिसे आप सौ मर्ज की एक दवा कह सकते हैं। इसलिए इसे संस्कृत में अमृता नाम दिया गया है। कहते हैं कि देवताओं और दानवों के बीच समुद्र मंथन के दौरान जब अमृत निकला और इस अमृत की बूंदें जहां-जहां छलकीं, वहां-वहां गिलोय की उत्पत्ति हुई।
1. गिलोय बढ़ाती है रोग प्रतिरोधक क्षमता :-
गिलोय एक ऐसी बेल है, जो व्यक्ति की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ा कर उसे बीमारियों से दूर रखती है। इसमें भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो शरीर में से विषैले पदार्थों को निकालने का काम करते हैं। यह खून को साफ करती है, बैक्टीरिया से लड़ती है। लिवर और किडनी के फंक्शन की अच्छी देखभाल भी गिलोय के बहुत सारे कामों में से एक है। ये दोनों ही अंग खून को साफ करने का काम करते हैं।
2. गिलोय के फायदे – डायबिटीज के रोगियों के लिए है जरूरी
गिलोय एक कङुवा और हाइपोग्लाइसेमिक एजेंट है यानी यह खून में शर्करा की मात्रा को कम करती है। इसलिए इसके सेवन से खून में शर्करा की मात्रा कम हो जाती है, जिसका फायदा टाइप टू डायबिटीज के मरीजों को अच्छा होता है।

3. बुखार में है बहुत लाभकारी :-
अगर किसी को बार-बार बुखार आता है तो उसे गिलोय के तनों को पानी में उबाल के उसका सेवन करना चाहिए। गिलोय हर तरह के बुखार से लडऩे में मदद करती है। डेंगू के मरीजों को भी गिलोय के सेवन की सलाह दी जाती है। डेंगू के अलावा मलेरिया, स्वाइन फ्लू में आने वाले बुखार से भी गिलोय छुटकारा दिलाता है।
4. पाचन शक्ति बढ़ाकर पेट को करे तंदुरुस्त :-
यह बेल पाचन तंत्र के सारे कामों को भली-भांति संचालित करती है और भोजन के पचने की प्रक्रिया में मदद कती है। इससे व्यक्ति कब्ज और पेट की दूसरी बड़ी समस्याओं से बचा रहता है।
5. बढ़ाती है आंखों की रोशनी :-
गिलोय को पलकों के ऊपर लगाने पर आंखों की रोशनी बढ़ती है। इसके लिए आपको गिलोय पाउडर को पानी में गर्म करना होगा। जब पानी अच्छी तरह से ठंडा हो जाए तो इसे पलकों के ऊपर लगाएं।
6. कम करती है मानसिक तनाव और चिंता -:
गलाकाट प्रतिस्पर्धा के इस दौर में तनाव या स्ट्रेस एक बड़ी समस्या बन चुका है। गिलोय एडप्टोजन की तरह काम करती है और मानसिक तनाव और चिंता (एंजायटी) के स्तर को कम करती है। इसकी मदद से न केवल याददाश्त बेहतर होती है बल्कि मस्तिष्क की कार्यप्रणाली भी दुरूस्त रहती है और एकाग्रता बढ़ती है।

7. अस्थमा के मरीजों के लिए है फायदेमंद :-
सर्दियों के मौसम में अस्थमा के मरीजों को काफी दिक्कत होती है। ऐसे में अस्थमा के मरीजों को नियमित रूप से गिलोय का तना या डंडी का जूस पीना चाहिए। इससे उन्हें काफी आराम मिलेगा।
8. आर्थराइटिस या गठिया में मिलता है आराम :-
गठिया यानी आर्थराइटिस में न केवल जोड़ों में दर्द होता है, बल्कि चलने-फिरने में भी काफ़ी परेशानी होती है। गिलोय में एंटी आर्थराइटिक गुण होते हैं, जिसकी वजह से यह जोड़ों के दर्द में फायदा पहुंचाती है।
9. एनीमिया में करिए गिलोय का सेवन :-
भारत में महिलाएं अक्सर एनीमिया यानी खून की कमी से पीडि़त रहती हैं। इससे उन्हें हर वक्त थकान और कमजोरी महसूस होती है। गिलोय के सेवन से शरीर में लाल रक्त कणिकाओं की संख्या बढ़ जाती है और एनीमिया में लाभ मिलता है।
10. उम्र करे कम, जवां रखती है गिलोय :-
गिलोय में एंटी एजिंग गुण होते हैं, जिसकी मदद से चेहरे से काले धब्बे, मुंहासे, बारीक लकीरें और झुर्रियां दूर की जा सकती हैं। इसके सेवन से आप ऐसी निखरी और दमकती त्वचा पा सकते हैं, जिसकी कामना हर कोई करता है। अगर आप इसे त्वचा पर लगाते हैं तो घाव बहुत जल्दी भरते हैं। त्वचा पर लगाने के लिए गिलोय की पत्तियों को पीस कर पेस्ट बनाएं और लगाए।

11. बाहर निकलेगा कान का मैल :-
कान का मैल जमा है कम सुनाई पड़ रहा है तो थोड़ी सी गिलोय को पानी में पीस कर उबाल लें। ठंडा करके छान के कुछ बूंदें कान में डालें। एक-दो दिन में सारा मैल कान से बाहर आजाएगा।
12. कम करे वजन और पेट की चर्बी :-
गिलोय शरीर के उपापचय (मेटाबॉलिजम) को ठीक करती है, सूजन कम करती है और पाचन शक्ति को बढ़ाती है। ऐसा होने से पेट के आस-पास चर्बी जमा नहीं हो पाती और आपका वजन कम होता है।
13. त्वचा की खूबसूरती और बालों को बढ़ाती है गिलोय :-
गिलोय न केवल सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है, बल्कि यह त्वचा और बालों पर भी चमत्कारी रूप से असर करती है….
ऐश्वर्या राय बच्चन की जीवनी : Biography of Aishwarya Rai Bachchan :