Join Our WhatsApp Channel For Latest Update

Join Now
when the truth came out, he had transformed from a boy to a girl

यूपी से आया हैरान कर देने वाला मामला , मेडिकल कॉलेज में भर्ती हुआ युवक , होश आया तो लड़के से बन चुका था लड़की – A shocking case came from UP, a student admitted in a medical college, when the truth came out, he had transformed from a boy to a girl

A shocking case came from UP :-

मुजफ्फरनगर में एक दोस्त ने दूसरे दोस्त के साथ कई सालों तक पहले कुकर्म किया इसके बाद सर्जरी के नाम पर उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने उसका लिंग परिवर्तन कर दिया।

when the truth came out, he had transformed from a boy to a girl

यूपी के मुजफ्फरनगर से एक हैरान परेशान कर देने वाला मामला सामने आया है , यहां के एक दोस्त ने ही दोस्त को धोखा दे दिया , एक दोस्त ने दूसरे दोस्त के साथ कई सालों तक पहले कुकर्म किया , इसके बाद सर्जरी के नाम पर उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने बिना मरीज के अनुमति के उसका लिंग परिवर्तन कर दिया। युवक जब होश में आया तो वह लड़के से लड़की बन चुका था । लड़के से लड़की बना युवक अब अपने दोस्त के साथ रहने की जिद पर अड़ गया है । इस मामले की जानकारी जब “भारतीय किसान यूनियन” को हुई तो वह भी युवक के परिजनों के साथ मेडिकल कॉलेज पहुंच गए और धरना देकर हंगामा करने लगे । भाकियों ने आरोपी सहित डॉक्टर की गिरफ्तारी की और पीड़ित को 50 लाख का मुआवजा दिलाया जाने की मांग की है।

यह मामला मंसूरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव का है । यहां का निवासी 20 वर्षी युवक मुजफ्फरनगर की एक पेपर मिल में काम करता था । इस मेल में गांव शोरम निवासी थाना शाहपुर का एक युवक के बिजली फोरमैन के पद पर कार्यरत था। करीब 2 साल पहले दोनों की दोस्ती हो गई , तभी से शोरम का आरोपी युवक आदर्श कॉलोनी स्थित कमरे पर युवक के साथ कुकर्म करता आ रहा था। शोरम के आरोपी युवक ने 5 जून को एक निजी मेडिकल कॉलेज में पीड़ित युवक को भर्ती कराकर उसका लिंग परिवर्तन करा दिया। युवक को बेहोश करके उसकी सर्जरी की गई युवक को जब होश आया तो वह लड़के से लड़की बन चुका था इस बात की जानकारी होने पर युवक के होश उड़ गए ।भाकियू नेता नीरज पहलवान ने आरोप लगाया कि मेडिकल प्रशासन के दबाव में आकर पीड़ित को हिरासत से छोड़ दिया गया। बुधवार को नीरज पहलवान के नेतृत्व में परिजनों ने मेडिकल कॉलेज के गेट पर धरना देकर नारेबाजी शुरू कर दी।

दोस्त के साथ रहने पर अड़ा पीड़ित :-

लड़के से लड़की बना पीड़ित अब अपने दोस्त के साथ ही रहने की जिद पर अड़ा है । उसका कहना है कि उसे धोखा दिया गया है । उसे मेडिकल समस्या बात कर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया , अस्पताल में उसका एनेस्थीसिया देकर उसका लिंग परिवर्तन कर दिया गया । पीड़िता का कहना है कि उसका दोस्त ही उसे यहां लेकर आया था उसका कहना है कि ऐसी स्थिति में ना तो उसे परिवार अपनाएगा और ना ही समाज । अब उसके दोस्त को साथ रहना होगा।

Check Also

Best Health & Fitness Tips for Daily Life

Best Health and Fitness Tips for Daily Life – Simple Healthy Habits

Best Health & Fitness Tips for Daily Life: Simple Habits for a Healthier Lifestyle Best …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *