Join Our WhatsApp Channel For Latest Update

Join Now
your favorite films.

हो जाइए तैयार ! लगभग 20 साल बाद बॉलीवुड लेकर आ रहा है आपके फेवरेट फिल्मों का दूसरा पार्ट – Get ready! After almost 20 years, Bollywood is bringing the second part of your favorite films.

After almost 20 years, Bollywood is bringing the second part of your favorite films : बॉलीवुड जगत में कुछ ऐसी फिल्में हैं जिन्हें लोग आज भी अपने दिल में बताते हैं आज भी यदि कोई उसे फिल्म को देखा है तो मानो ऐसे जैसे पहली बार देख रहा हूं , लोगों का दिल ही नहीं भरता ऐसी फिल्में देखने से । इसलिए अपने चहेते ऑडियंस को एंटरटेन करने के लिए बॉलीवुड कुछ ऐसी ही फिल्मों का पार्ट 2 लेकर आ रहा है। किसी फिल्म का पार्ट – 2 , 19 साल बाद आ रहा है तो किसी फिल्म का 27 साल बाद , चलिए उन फिल्मों के बारे में जानते हैं.

हिंदी सिनेमा जगत में कई ऐसी फिल्में बनी है जिन्हें टीवी पर खूब देखा गया और लोगों का खूब प्यार मिला वहीं अगर सालों बाद भी अगर लोग इस फिल्म को देखते हैं तो उन्हें बिल्कुल नयापन लगता है , सोचिए क्या हो अगर बॉलीवुड आपकी उन्हें पसंदीदा फिल्मों का सीक्वल यानी अगला पार्ट लेकर आ जाए , दिन बन जाएगा ना , आपका तो अगर आप भी अपनी फेवरेट फिल्मों का पार्ट 2 देखना चाहते हैं तो हो जाइए तैयार क्योंकि हम आपको पांच ऐसी फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें इतना पसंद किया गया था कि सालों बाद उन फिल्मों का सीक्वल लेकर आ रहे हैं |

#बॉर्डर :- 

27 साल के बाद बॉलीवुड के लोकप्रिय अभिनेता सनी देओल ने बॉर्डर 2 का अनाउंसमेंट कर दिया है । 1997 में रिलीज हुई इस फिल्म को लोगों ने काफी ज्यादा पसंद किया था और खूब प्यार किया था , हाल ही में सनी देओल ने घोषणा की है कि सीक्वल 23 जनवरी 2025 को रिलीज होगी रिपोर्ट्स की माना जाए तो आसमान पुराना भी इस फिल्म का हिस्सा बनेंगे।

#धड़कन -2 :-

सन 2000 में रिलीज हुई सुनील शेट्टी अक्षय कुमार और शिल्पा शेट्टी की फिल्म धड़कन को लोगों ने बहुत पसंद किया था और खूब प्यार दिया था साथ ही इस फिल्म में गाने और डायलॉग भी लोगो खूब पसंद आए थे। आपको यह जानकर खुशी होगी कि इस फिल्म का भी सीक्वल आने वाला है हालांकि कहा जा रहा है कि इस बार फिल्म अलग कहानी के साथ आएगी फिल्म में पुराने स्टार कास्ट होगी या नहीं इस बारे में अभी कुछ फाइनल नहीं है।

#नो एंट्री – 2 :-

बॉलीवुड के जाने-माने लोकप्रिय अभिनेता अनिल कपूर और फरदीन खान की कॉमेडी फिल्म नो एंट्री को भी लोगों ने बहुत प्यार दिया था । अब लोगों को यह जानकर बहुत खुशी होगी कि इस फिल्म का भी सीक्वल बन रहा है , हालांकि बोनी कपूर इस नई स्टार कास्ट के साथ बना रहे हैं , इस बार वरुण धवन अर्जुन कपूर और दिलजीत दोसांझ दिखेंगे । ऐसा माना जा रहा है कि अगले साल नो एंट्री 2 रिलीज हो सकती है

#इश्क विश्क रिबाउंड :-

साल 2003 में शाहिद कपूर और अमृता राव की इश्क विश्क के नाम से एक फिल्म आई थी जिसे लोगों ने खूब प्यार दिया था । 21 सालों के बाद अब इस फिल्म का सीक्वल रिलीज होने के लिए तैयार है , 21 जून को इश्क रिबाउंड रिलीज होगी हालांकि इस बार शाहिद कपुर और अमृता नहीं बल्कि जिब्रान खान और पशमीना रोशन नजर आएंगे ।

# सितारे जमीन पर :-

साल 2007 में आई “तारे ज़मीन पर ” एक अच्छी फिल्म साबित हुई थी जिसमें अभिनेता आमिर खान का अच्छा रोल निभाया गया था और लोगों ने इस फिल्म की काफी सराहना की थी और फिल्म हिट रही थी। इस साल आमिर खान क्रिसमस के मौके पर एक फिल्म लेकर आ रहे हैं जिसका नाम है सितारे जमीन पर।

इन फिल्मों के प्रोड्यूसर डायरेक्टर एवं लेखक लोगों से यही उम्मीद करते हैं कि उन्हें खूब प्यार मिले फिल्म हिट रहे जिस आधार पर वह आगे भी ऐसी सीक्वल फिल्म लाते रहे ।

Check Also

Best Health & Fitness Tips for Daily Life

Best Health and Fitness Tips for Daily Life – Simple Healthy Habits

Best Health & Fitness Tips for Daily Life: Simple Habits for a Healthier Lifestyle Best …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *