Join Our WhatsApp Channel For Latest Update

Join Now
MS Dhoni Birthday 2024
MS Dhoni Birthday 2024

MS Dhoni Birthday 2024 :- पत्नी साक्षी और सलमान खान के साथ महेंद्र सिंह धोनी ने मनाया अपना 43वां जन्मदिन

MS Dhoni Birthday 2024 :-

7 जुलाई मतलब आज के दिन महेंद्र सिंह धोनी अपना 43 व जन्मदिन मना रहे हैं , ऐसे में उनके खास मेहमान के रूप में सलमान खान दिखाई दिए , केक काटने के बाद पत्नी साक्षी में एमएस धोनी के पैर छुए जिसे देख लोग काफी खुश हुए।

MS Dhoni Birthday 2024
MS Dhoni Birthday 2024

‘थाला’ का जन्मदिन समारोह :

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और विश्व भर में प्रसिद्ध लोकप्रिय नाम में से एक महेंद्र सिंह धोनी का आज 7 जुलाई को जन्मदिन है महेंद्र सिंह धोनी आज 43 साल के हो गए । सोशल मीडिया पर महेंद्र सिंह धोनी के जन्मदिन की वीडियो और फोटो खूब वायरल हो रही है । सभी के दिल में बसने वाले माही ने आधी रात को अपना बर्थडे मनाया और केक काटा इस दौरान उनकी पत्नी साक्षी ने उनके पैर छूकर ने संस्कार व्यक्त किया । इस छोटी सी सेरेमनी के दौरान बॉलीवुड के लोकप्रिय अभिनेता सलमान खान भी वहां मौजूद थे । धोनी ने सलमान खान को भी केक खिलाया।

माही की पत्नी साक्षी ने छुए माही के पैर :

महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी ने धोनी के जन्मदिन समारोह का एक वीडियो शेयर किया जिसमें महेंद्र सिंह धोनी के काटते हुए नजर आए और सबसे पहले उन्होंने अपने पत्नी साक्षी को के खिलाया इस दौरान एक दिलचस्प सीन देखने को यह मिलता है की महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी ने अपने पति के पैर छुए इस सीन में प्यार भरी केमिस्ट्री देखने को मिल रही है ।

एक बार फिर धोनी फिल्म सिनेमाघर में – जुलाई 2024 को :

धोनी के जन्मदिन के दौरान एक बड़ी घोषणा की गई की धोनी के बायोपिक पर बनी फिल्म “धोनी : अनटोल्ड स्टोरी ” एक बार फिर जुलाई 2024 में सिनेमाघर में फिर से रिलीज होगी । पूर्व भारतीय क्रिकेटर कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के जीवन सफल पर आधारित इस फिल्म में लोकप्रिय अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने लीड कैरेक्टर प्ले किया है लेकिन दुर्भाग्य बस वह अब हमारे बीच नहीं है। इस फिल्म में दुनिया को अलविदा कह चुके सुशांत सिंह राजपूत के अलावा कियारा आडवाणी और दिशा पटानी की भी मुख्य भूमिका है ।

‘सलमान खान’ स्पेशल गेस्ट :

MS Dhoni Birthday 2024 :- पत्नी साक्षी और सलमान खान के साथ महेंद्र सिंह धोनी ने मनाया अपना 43वां जन्मदिन , जानकारी के लिए आपको बता दे कि महेंद्र सिंह धोनी अपने पत्नी के साथ चंद्र घंटे पहले एशिया के सबसे रईस व्यक्ति मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और राधिका मरचेंट की संगीत सेरेमनी में दिखाई दिए थे ऐसे में एक बात तो तय है कि बर्थडे सेलिब्रेशन भी उसी जगह का है जहां सारे स्टार्स को ठहरने की व्यवस्था की गई है । सलमान खान भी इस सेरेमनी में उपस्थित हुए थे संभवत इसीलिए माही की जन्मदिन पर वह उनके साथ थे , सलमान खान ने भी अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर धोनी के केक कटिंग सेरेमनी की तस्वीर अपलोड की है और लिखते हैं ” हैप्पी बर्थडे कप्तान साहब ” !

अनंत अंबानी और राधिका मरचेंट के संगीत समारोह में आये सेलिब्रिटी :

अनंत अंबानी और राधिका मरचेंट के सितारों से भरे संगीत समारोह में सलमान खान , रणबीर सिंह , सारा अली खान , बादशाह , अनन्या पांडे जैसे मशहूर हस्तियों ने प्रस्तुति दी । इस दौरान भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा , हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव भी उपस्थित थे । ‘T20 वर्ल्ड कप‘ विजेता इन सभी खिलाड़ियों को नीता अंबानी ने स्टेज पर बुलाया और उनकी जीत की सराहना भी की । इसमें कुछ और खिलाड़ी भी मौजूद नजर आए जैसे ईशान किशन , श्रेयस अय्यर , कुणाल पांड्या , केएल राहुल और महान खिलाड़ी एम एस धोनी ।

भारत-पाकिस्तान का अगला मैच सेट , पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने किया ऐलान

Check Also

Best Health & Fitness Tips for Daily Life

Best Health and Fitness Tips for Daily Life – Simple Healthy Habits

Best Health & Fitness Tips for Daily Life: Simple Habits for a Healthier Lifestyle Best …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *