Join Our WhatsApp Channel For Latest Update

Join Now
"Singham Again" vs "Bhool Bhulaiyaa 3"

इस दिवाली होगा ” सिंघम अगेन ” और ” भूल भुलैया 3 ” जैसे दो धमाकेदार फिल्मों के बीच कंपटीशन – “Singham Again” vs “Bhool Bhulaiyaa 3”

“Singham Again” v/s “Bhool Bhulaiyaa 3” : – इस दिवाली के मौके पर कार्तिक आर्यन एक बहुत ही रोमांचक मूवी भूल भुलैया 3 रिलीज करने जा रहे हैं जैसा कि उन्होंने 1 साल पहले ही अनाउंस किया था कि हम भूल भुलैया 3 जैसी रोमांचक मूवी दिवाली के शुभ अवसर पर रिलीज करेंगे।
लेकिन हमारे जाने-माने हीरो अजय देवगन भी सिंघम अगेन जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म दिवाली के ही मौके पर रिलीज कर रहे हैं।

भूल भुलैया 3 के डायरेक्टर अनीश बज्मी ने बताया कि हमने 1 साल पहले ही यह अनाउंस कर दिया था की दिवाली के दिन हम भूल भुलैया 3 जैसी रोमांचक मूवी को रिलीज करेंगे। भूल भुलैया 3 के डायरेक्टर अनीश बज्मी का यह कहना है की क्लेश अच्छी चीज नहीं होती। उन्होंने कहा कि जब हम 1 साल पहले ही इस बात की पुष्टि कर चुके हैं तो 14 जून के दिन अजय देवगन जी को यह अनाउंस नहीं करना चाहिए था कि इस दिवाली के अवसर पर मेरी फिल्म सिंघम अगेन आ रही है इससे दोनों फिल्मों पर बुरा असर पड़ सकता है अब मुझे समझ नहीं आ रहा की क्या करें ?

“Singham Again” vs “Bhool Bhulaiyaa 3”

डायरेक्टर अनीश बज्मी ने बताया कि दो फिल्में एक साथ रिलीज होगी तो दोनों फिल्मों को नुकसान होगा और बात प्रोडक्ट में कॉन्फिडेंस की नहीं है दुनिया का हर डायरेक्टर , राइटर , एक्टर हमेशा अपनी फिल्म के बारे में कॉन्फिडेंट बात करता है बातचीत में जब उनसे यह पूछा गया कि भूल भुलैया 3 को शिफ्ट करने का कोई प्लान है इस पर उन्होंने कहा ” ऐसा अभी नहीं सोचा है हमने एडवांस में रिलीज डेट अनाउंस की थी अजय देवगन की हमारे अच्छे दोस्त हैं और इस तरह की क्लेश लाजमी है यह हमारे हाथ में नहीं होता |”

अनीश बज्मी ने यह भी बताया कि अगर फिल्म अच्छी नहीं है तो आप उसे किसी भी फेस्टिवल पर रिलीज करते हैं वह नहीं चलेगी , एक अच्छी फिल्म को चलने के लिए किसी डेट की जरूरत नहीं होती है ” एनिमल ” किसी फेस्टिवल पर रिलीज नहीं हुई थी बहरहाल , ‘भूल भुलैया 3 ‘ में कार्तिक के अपोजिट तृप्ति डिमरी है… माधुरी दीक्षित और विद्या बालन भी इस फिल्म का हिस्सा है ,,,
वही ‘ सिंघम 3 ‘ जैसे ब्लॉकबस्टर मूवी में करीना कपूर , दीपिका पादुकोण , अक्षय कुमार , रणवीर सिंह , जैकी श्रॉफ, टाइगर श्रॉफ , अर्जुन कपूर जैसे महान दिग्गज नजर आने वाले हैं ।

फ़िल्म ” भूल भुलैया 3 ” एक हॉरर कॉमेडी ड्रामा फिल्म है जिसे अनीश बज्मी में लिखा है और निर्देशित किया है इस फिल्म में तृप्ति बीमारी और विद्या बालन के साथ कार्तिक आर्यन लीड रोल में रहेंगे इसमें कई अन्य मुख्य और सहायक कलाकार भी सम्मिलित है जिनका खुलासा जल्द ही किया जाएगा ।
आपको हम बता दें कि भूल भुलैया 3 फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और एक खास बात आपको हम बता दे लखनऊ के चौक इलाके में भूल भुलैया स्थित है इसलिए लखनऊ के चौक में फिल्म भूल भुलैया 3 की टिकट प्राइस सबसे कम मात्र ₹50 प्रति व्यक्ति होगी।

” सिंघम अगेन ” एक आगामी बॉलीवुड एक्शन फिल्म है जिसका निर्देशन रोहित शेट्टी के द्वारा हो रहा है यह फिल्म सिंघम फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है । इसके पहले सिंघम और सिंघम रिटर्न फिल्म रिलीज हो चुकी है । सिंघम अगेन में अजय देवगन तो लीड रोल में होंगे ही लेकिन इस बार अक्षय कुमार भी सिंघम फ्री में स्पेशल रोल करते हुए दिखाई देने वाले हैं , इनके अलावा इस फिल्म में पहली बार रोहित शेट्टी की लेडी फर्स्ट कॉप दीपिका पादुकोण , करीना कपूर और टाइगर श्रॉफ भी इस फिल्म में नजर आएंगे इस फिल्म में अर्जुन कपूर विलेन के रूप में दिखाई देने वाले हैं

Check Also

Best Health & Fitness Tips for Daily Life

Best Health and Fitness Tips for Daily Life – Simple Healthy Habits

Best Health & Fitness Tips for Daily Life: Simple Habits for a Healthier Lifestyle Best …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *