Join Our WhatsApp Channel For Latest Update

Join Now
BJP released 2nd List for Lok Sabha elections
BJP released 2nd List for Lok Sabha elections

भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव के उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की – BJP released 2nd List for Lok Sabha elections

BJP released 2nd List : लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार 13 मार्च को उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी , 2 मार्च को भारतीय जनता पार्टी ने पहली लिस्ट जारी की थी अतः भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 में 250 से ज्यादा उम्मीदवार नियुक्त किए हैं ।

बुधवार 13 मार्च को भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए उम्मीदवारों की दूसरी सूची भी जारी कर दी भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली की शेष दो सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान भी कर दिया है जिम पूर्वी दिल्ली से हर्ष मल्होत्रा और उत्तर पश्चिमी दिल्ली से योगेंद्र चंदोलिया का नाम दर्ज किया गया है ।

दूसरी लिस्ट में कुछ दिग्गज मंत्री बने उम्मीदवार : 

भारतीय जनता पार्टी की दूसरी लिस्ट में 10 राज्यों में कुल 72 उम्मीदवारों के नाम सम्मिलित किए गए हैं जिसमें तीन पूर्व मुख्य मंत्रियों के नाम शामिल है जिनमे हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल , कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का नाम शामिल है ।
इनके अलावा केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को हिमाचल की हमीरपुर से उम्मीदवार घोषित किया गया है नागपुर से परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और करनाल से मनोहर लाल खट्टर को प्रत्याशी बनाया गया है साथ ही साथ आपको यह बताते चलें कि भाजपा ने सिरसा से अशोक तंवर को उम्मीदवार घोषित किया है ।

BJP released 2nd List for Lok Sabha elections

दूसरी लिस्ट में अनुमोदित प्रत्याशी एवं स्थान का विवरण निम्न है :

उत्तराखंड :
हरिद्वार- त्रिवेन्द्र सिंह रावत
गढ़वाल- अनिल बलूनी

गुजरात :
साबरकांठा- भीखाजी दुधाजी ठाकोर
अहमदाबाद पूर्व- हसमुखभाई सोमाभाई पटेल
भावनगर- निमुबेन बम्भानिया
वड़ोदरा- रंजनबेन धनंजय भट्ट
छोटा उदयपुर (एसटी)- जशुभाई भीलुभाई राठवा
सूरत- मुकेशभाई चंद्रकांत दलाल
वलसाड (एसटी)- धवल पटेल

दादरा एवं नगर हवेली और दमन एवं दीव :
दादर एवं नगर हवेली- कलाबेन देलकर

दिल्ली :
पूर्वी दिल्ली- हर्ष मल्होत्रा
उत्तर पश्चिम दिल्ली (एससी)- योगेन्द्र चंदोलिया

हिमाचल प्रदेश :
हमीरपुर- अनुराग सिंह ठाकुर
शिमला (एससी)- सुरेश कुमार कश्यप

हरियाणा :
अंबाला- बंतो कटारिया
सिरसा- अशोक तंवर
करनाल- मनोहर लाल खट्टर
भिवानी-महेंद्रगढ़- चौधरी धरमबीर सिंह
गुड़गांव- राव इंद्रजीत सिंह यादव
फरीदाबाद- कृष्ण पाल गुर्जर

कर्नाटक :
चिक्कोडी- अन्नासाहेब शंकर जोल्ले
बागलकोट- पीसी गद्दीगौडर
बीजापुर (एससी)- रमेश जिगजिणगी
गुलबर्गा (एससी)- उमेश जी जाधव
धारवाड़- प्रल्हाद जोशी
दावणगेरे- गायत्री सिद्देश्वर
शिमोगा- श्री वाई राघवेंद्र
उडुपी चिकमंगलूर- कोटा श्रीनिवास पूजारी
दक्षिण कन्नड़- कैप्टन ब्रिजेश चौटा
बीदर- भगवंत खूबा
कोप्पल- बसवराज क्यावातूर
बेल्लारी (एसटी)- बी श्रीरामुलू
हावेरी- बसवराज बोम्मई
तुमकुर- वी सोमन्णा
मैसूर- यदुवीर कृष्णदत्त चामराज वाडियार
चामराजनगर (एससी)- एस बालराज
बेंगलुरु ग्रामीण- डॉ. सीएन मंजूनाथ
बेंगलुरु उत्तर- कुमारी शोभा करंदलाजे
बेंगलुरु सेंट्रल- पीसी मोहन
बेंगलुरु साउथ- तेजस्वी सूर्या

महाराष्ट्र :
नंदुरबार (एसटी)- डॉ. हिना विजयकुमार गावित
धुले- डॉ. सुभाष रामराव भामरे
जलगांव- स्मिता वाघ
रावेर- रक्षा निखिल खडसे
अकोला- अनूप धोत्रे
मुंबई उत्तर पूर्व- मिहिर कोटेचा
पुणे- मुरलीधर किशन मोहोल
अहमदनगर- डॉ. सुजय राधाकृष्ण विखे पाटिल
बीड- पंकजा मुंडे
लातूर (एससी)- सुधाकर तुकाराम श्रृंगारे
माढा- रणजीतसिन्हा हिंदूराव नाइक निंबालकर
सांगली- संजयकाका पाटिल
वर्धा- रामदास चंद्रभानजी तडस
नागपुर- नितिन जयराम गडकरी
चंद्रपुर- सुधीर मुंगंटीवार
नांदेड़- प्रतापराव पाटिल चिखलिकर
जालना- रावसाहेब दादाराव दानवे
डिंडोरी (एसटी)- डॉ. भारती प्रवीण पवार
भिवंडी- कपिल मोरेश्वर पाटिल
मुंबई उत्तर- पीयूष गोयल

Check Also

US Presidential Election 2024: डोनाल्ड ट्रंप की ऐतिहासिक जीत

US Presidential Election 2024: Donald’s historic victory : 6 नवंबर 2024 को अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *