Join Our WhatsApp Channel For Latest Update

Join Now

Jaunpur News: नगर पंचायत रामपुर में उद्योग व्यापार मंडल का हुआ शपथ ग्रहण समारोह। पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी मनीष जायसवाल ने ली अध्यक्ष पद की शपथ।

रामपुर नगर पंचायत के उद्योग व्यापार मंडल का शपथ ग्रहण समारोह रविवार की शाम 4 बजे वधू वाटिका मैरिज हाल (धनुहा रामपुर ) में सकुशल संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं जिला अध्यक्ष जौनपुर इंद्रपाल सिंह इंदू उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा के जिलाध्यक्ष रामविलास पाल एवं भाजपा जिला महामंत्री राजेंद्र श्रीवास्तव के उपस्थिति में कार्यक्रम सकुशल संपन्न कराया गया।

Jaunpur News

स्वागत कार्यक्रम के बाद मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष इंदू सिंह ने रामपुर नगर के नवनिर्वाचित व्यापार मंडल के अध्यक्ष मनीष जायसवाल एवं उनके संगठन के सभी सदस्यों को अपने-अपने पद की शपथ दिलवाई, साथ ही उन्होंने कहा कि मेरा सहयोग सदा रामपुर नगर वासियों एवं व्यापारियों के लिए रहेगा कभी भी मेरी जरूरत पड़ती है तो जिले से लेकर प्रदेश स्तर तक के व्यापारी रामपुर नगर वासी एवं व्यापारियों के लिए हमेशा खड़े रहेंगे। राजनीतिक दल जातीय समीकरण को ध्यान में रखकर अपनी रणनीति तैयार करते हैं, मगर आदर्श व्यापार मंडल भेद नहीं करता। चाहे वह किसी भी जाति, धर्म, वर्ग, संप्रदाय का हो। संगठन सभी की समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर रहता है।

 

शपथ ग्रहण समारोह में शामिल सभी पदाधिकारी

रामपुर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारी एवं सदस्यों के नाम, अध्यक्ष मनीष जायसवाल, महामंत्री हर्गेन विश्वकर्मा, पिंटू जायसवाल, सोनू बरनवाल, कोषाध्यक्ष महेंद्र जायसवाल, सहकोषाध्क्ष अशोक बरनवाल, महासचिव ज्ञानेंद्र जायसवाल, उपाध्यक्ष रफीक मंसूरी, अशोक दुबे, विजय जायसवाल, घनश्याम मोदनवाल, विकाश जायसवाल, विनय यादव, भोरिक सोनकर, शिवशंकर गुप्ता, रमेश चौरसिया आदि सर्वसम्मत से निर्वाचित हुए।

समारोह के दौरान शामिल अतिथि, जिला महामंत्री आरिफ हबीब, जिला नगर अध्यक्ष घनश्याम साहू, मड़ियाहू नगर अध्यक्ष राशिद हासमी, मड़ियाहू तहसील अध्यक्ष सरदार सुरेंद्र सिंह, मिंटू जायसवाल, सतीश जायसवाल, शीतला जायसवाल, डब्बे जायसवाल, पियुष बरनवाल, राजेश भारती, पंचम मिश्रा, रवि तिवारी प्रभात तिवारी चंद्रकांत गुप्ता, डा अवधेश सिंह, मुरारी जायसवाल, मकबूल आलम, महबूब,शिवशंकर गुप्ता समेत अन्य व्यापारी मौजूद रहे।

अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’: शूटिंग खत्म, नई रिलीज डेट से बढ़ी उम्मीदें : Release date of Allu Arjun’s film ‘Pushpa 2 

Check Also

Best Health & Fitness Tips for Daily Life

Best Health and Fitness Tips for Daily Life – Simple Healthy Habits

Best Health & Fitness Tips for Daily Life: Simple Habits for a Healthier Lifestyle Best …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *